Ruslaan Mumtaz
रुसलान की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सेलेब्स के साथ ही रुसलान के फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी साथ बच्चे के सुखी जीवन की भी दुआ की। गौरतलब है कि रुसलान मशहूर अभिनेत्री मुमताज के बेटे हैं। रुसलान ने कुछ फिल्मों के साथ ही दिल जी ले जरा, बालिका वधु, एक विवाह ऐसा भी और लाल इश्क जैसे टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने साल 2014 में निराली मेहता से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक डांस क्लास के दौरान हुई थी।