कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में लॉकडाउन का समय 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया। लोगों के मनोरंजन के लिए दर्शकों की डिमांड पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे कई शोज का दूरदर्शन और डीडी भारती पर प्रसारण किया जा रहा है।