फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर छलका था रामायण में राम बने अरुण गोविल का दर्द, अब सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अवॉर्ड की मांग

Mon, 27 Apr 2020 11:01 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर सुबह से सोशल मीडिया यूजर्स रामानंद सागर की रामायण के लिए अवॉर्ड की मांग करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर #AwardForRamayan भी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस टीवी शो को काफी पहले ही अवॉर्ड मिल जाना चाहिए था और अगर अब तक नहीं मिला, तो अब मिलना चाहिए। याद दिला दें कि ये मांग अरुण गोविल के एक बयान सामने आने के बाद से शुरू हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे। ऐसे ही सवालों में एक सवाल था, 'आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया...?'।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Arun govil - फोटो : Twitter
इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'

 

4 of 5
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स
अरुण गोविल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और सोशल मीडिया यूजर्स इसके बाद से रामायण और उसके कलाकारों के लिए अवॉर्ड की मांग करने लगे। ट्विटर पर कई पोस्ट इसको लेकर सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां यूजर्स रामानंद सागर को सम्मानित करने की बात कर रहे हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इसके हर एक अहम किरदार को अवॉर्ड देने की बात कर रहे हैं, जिसमें खास तौर से असलम खान का नाम भी शामिल है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर कई कार्यक्रमों का दोबारा प्रसारण किया गया। इन कार्यक्रमों में रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, सर्कस आदि कई टीवी शोज शामिल रहे। बड़ी बात है कि इन सभी टीवी शोज के बीच एक बार फिर रामायण को पहले की ही तरह दर्शकों का प्यार हासिल हुआ और टीआरपी में भी रामायण का जलवा देखने को मिला।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें