अध्ययन सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी के बाद शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन ने एडवेंचर बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को करने से मना कर दिया है। वहीं, उन्होंने इसे ना करने के पीछे का बड़ा कारण भी बताया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए शेखर सुमन ने कहा, 'यह एक बड़ा ऑफर था। मुझे इसे करने के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस मिल रही थी। मैं रोहित सर के साथ काम करना मिस करूंगा।'