फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' खत्म होते ही दीपक ठाकुर को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड, पहले मिल चुकी हैं 3 बड़े बजट की फिल्में

Thu, 10 Jan 2019 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepak thakur - फोटो : File Photo
'बिग बॉस सीजन 12' खत्म होने के बाद दीपक ठाकुर की जिंदगी कितनी बदल गई है इस बात का अंदाजा आप दीपक की फैन फालोइंग से लगा सकते हैं। बिग बॉस के घर में 105 दिन रहने के बाद दीपक आम से खास बन चुके हैं। भले ही दीपक 'सीजन 12' की ट्रॉफी जीतने से चूक गए हों लेकिन उन्हें एक ऐसा अवॉर्ड मिला है जिसे जानकर उनके फैंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Deepak Thakur - फोटो : Instagram
दीपक ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। दीपक ठाकुर ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपक ने लिखा - 'कोटि-कोटि धन्यवाद। इतने बड़े सम्मान के लिए। हमको इस काबिल समझने के लिए। मैं बेसब्री से 20 फरवरी का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
Deepak Thakur - फोटो : Instagram
दीपक ठाकुर को दादासाहब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एंटरटेनर रियलिटी शो अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मुंबई के जे डब्ल्यू होटल में 20 फरवरी को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। इतना ही नहीं दीपक ठाकुर को कई बड़े-बड़े ऑफर्स भी मिल चुके हैं। 'बिग बॉस सीजन 12' का फिनाले खत्म होते ही दीपक ठाकुर को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' ऑफर हुआ है तो वहीं उन्हों तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं। 

4 of 5
Deepak Thakur - फोटो : Instagram
दीपक को 'बिग बॉस' के ही कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर दिया। इस फिल्म का नाम 'हमें तुमसे प्यार इतना' हैं। इस फिल्म के हीरो खुद करणवीर हैं। करणवीर बोहरा के अलावा श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दीपक को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak thakur, somi khan - फोटो : bigg boss
इसके अलावा धवन प्रोडक्शन हाउस से भी दीपक को ऑफर किया गया है। इसके अलावा दीपक के पास रियलिटी शो का अगला सीजन भी है। ऐसे में इतना तो साफ है 'बिग बॉस' के सभी 13 कंटेस्टेंट में से जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फायदा मिला है वह दीपक ठाकुर ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें