करन ओबरॉय
पीड़िता का आरोप है कि करण ने उनके आपत्तिजक वीडियो बनाकर उन्हें बार-बार ब्लैकमेल करने की कोशिश की। अब कहा जा रहा है कि करण के वकील इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दर्ज करेंगे। इससे पहले पूजा बेदी, सुधांशु पांडे और टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतर चुकी हैं। बता दें कि करण की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके सपोर्ट में कई टीवी कलाकारों ने सामने आकर बयान दिए हैं।