फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 महीने बाद भी डॉ हाथी की भरपाई नहीं कर पाया 'तारक मेहता..', अचानक निधन से टूटा था दुखों का पहाड़

Tue, 28 Aug 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी सीरियल में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन को जल्द ही 2 महीने होने वाले हैं। सीरियल तो लगातार चल रहा है लेकिन कवि कुमार की मौत के बाद डॉ हाथी का किरदार सीरियल से नदारद है। खबरों की मानें तो डॉ हाथी के रोल के लिए मेकर्स ने कई ऑडिशन लिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए कोई परफेक्ट एक्टर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

2 of 5
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले डॉ हाथी का निधन इस साल 9 जुलाई को हुआ था। डॉ हाथी को दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल में उन्हें आनन फानन में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी मौत हो गई थी। डॉ हाथी सीरियल का काफी चर्चित चेहरा थे। उनके निधन के बाद पूरी कास्ट काफी दुखी थी तो वहीं कुछ वक्त बाद उनकी जगह किसी और एक्टर को कास्ट करने की कवायद भी शुरू हो गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
dr hathi
डॉ हाथी के निधन को 45 दिन से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में डॉ हाथी के किरदार की अब भी जगह खाली है। कहा जा रहा है कि उनकी जगह किसी और को मेकर्स शो में लाना चाहते हैं लेकिन उन्हें अब तक इस किरदार के लिए परफेक्ट एक्टर नहीं मिल पा रहा है। 
 

4 of 5
dr hathi
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के निर्माता ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं जिसकी कॉमिक टाइमिंग डॉ हाथी से मेल खाती हो। डॉ हाथी के निधन के बाद से ही एक्टर की तलाश शुरू कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक सीरियल में आने वाले ट्रैक में डॉ हाथी के किरदार की बहुत जरूरत है ऐसे में शो के निर्माता किसी एक्टर को जल्द से जल्द फाइनल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dr hathi
आपको बता दें, साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। पहले वह लगभग 200 किलो के थे। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी। खबर आई थी कि डॉ. हाथी अपना वजन कम करने से घबराते थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं ये शो उनसे न छिन जाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें