फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरती TRP की वजह से बंद हो सकता है एकता कपूर का ये फेमस सीरियल, 5 साल बाद मेकर्स ने लिया फैसला

Tue, 28 Aug 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ye Hai Mohabbatein
एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' बीते 5 साल से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था। इस शो ने टीआरपी के मामले में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं लेकिन बीते कुछ महीनों से यह शो टॉप 10 में जगह बनाने में नाकामयाब रहा। इस बीच इस शो से जुड़ी ऐसी खबर आई है जो फैंस को हैरान कर सकती है। खबरों की मानें तो 'ये हैं मोहब्बतें' शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ye Hai Mohabbatein
कहा जा रहा है कि यह शो अक्टूबर में बंद हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरियल के आखिरी एपिसोड की बड़े स्तर पर शूटिंग की जाएगी। यहां तक कि सीरियल की पूरी कास्ट शूटिंग के लिए विदेश भी जा सकती हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं होगा जब सीरियल की शूटिंग विदेश में की जाए इससे पहले भी कई बार सीरियल की कास्ट शूटिंग के लिए बाहर जा चुकी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ye Hai Mohabbatein
'ये हैं मोहब्बतें' की टीआरपी की बात करें तो यह शो कई साल तक टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में जगह बना चुका है हालांकि बीते कुछ वक्त से इस शो की टीआरपी काफी कम आ रही थी। ऐसे में इस सीरियल के ऑफ एयर होने की खबर को गिरती टीआरपी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस शो में अच्छी टीआरपी पाने के लिए कई बड़े बदलाव भी किए गए थे लेकिन शो की टीआरपी में कोई भी बदलाव नहीं आया था।
 

4 of 5
Ye Hai Mohabbatein
'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल मुख्य किरदार में हैं। दिव्यांका इस सीरियल में इशिता का किरदार निभा रही हैं जो कि डेंटिस्ट होने के साथ-साथ रमन भल्ला की पत्नी भी हैं। वहीं करण पटेल रमन भल्ला का किरदार निभा रहे हैं जो कि बिजनेस मैन हैं। इस सीरियल में फैंस को रमन और इशिता की जोड़ी खूब पसंद आई थी लेकिन शो के बंद होने की खबर उन्हें निराश जरूर कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ye Hai Mohabbatein - फोटो : Instagram
'ये हैं मोहब्बतें' में चल रहे ट्विस्ट की बात करें तो रमन और इशिता गुफा में फंसे हुए हैं। वहीं पूरा परिवार उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, रमन और इशिता गुफा में फंसे सिम्मी और पिहु को बाहर निकालने आए थे लेकिन उनको बचाने के बाद वह खुद उसमें फंस कर रह गए। सीरियल में दिखाया जा रहा है मौके पर रेस्क्यू टीम आ गई है और दोनों को बचाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें