इस साल इंडियन आइडल 12 कई कारणों से सुर्खियों में रहा, जहां शो में लगातार जज और मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगे तो वहीं पूरे सीजन में दो कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियों में रहे। वो दो प्रतियोगी हैं पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल। ये दोनों अपने गानों के साथ-साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। हालांकि इन दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई सवाल उठाए गए, लेकिन कुछ लोगों ने इन दोनों को अपना भरपूर सहयोग दिया और रिश्ता सच्चा बताया।
पवनदीप और अरुणिता का हुआ ब्रेकअप
अरुणिता और पवनदीप ने इंडियन आइडल के खत्म होने के बाद भी अपनी दोस्ती को कायम रखा और सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों तस्वीर साझा करते हुए दिखाए दिए। हालांकि जब इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई तो उनके चाहने वालों का दिल पूरी तरह से टूट गया। इन दोनों के ब्रेकअप की खबर पर फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।