फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज, इस दिन आएंगे साथ नजर

Wed, 26 Feb 2020 03:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
'बिग बॉस' फिनाले के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की वापसी की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि शहनाज का स्वयंवर वाला शो 'मुझसे शादी करोगे' के बॉयकॉट की भी डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों सितारों को एक साथ देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर खुशखबरी से कम नहीं है। सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही एक साथ वापसी करने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर शेयर की गई ये तस्वीरें और वीडियो है। इन तस्वीरों को खुद सिद्धार्थ और शहनाज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। ये तस्वीरें 'मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2020' की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
इस अवॉर्ड शो में सिद्धार्थ और शहनाज 'कबीर सिंह' के गाने पर एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी देंगे। इसी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इन दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। इस वीडियो के अलावा सिडनाज की कुछ तस्वीरें भी चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ने साझा किया है। 
 

4 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'दोबारा साथ आ गए।' वहीं शहनाज ने लिखा- 'सिडनाज।' आपको बता दें, बिग बॉस के फिनाले के बाद भी सिद्धार्थ शहनाज से मिलने उनके शो मुझसे शादी करोगे में आए थे। 

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot
इस शो में शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा था- 'इतनी तारीफ कर रहा है तू ही मुझसे शादी कर ले।' जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' 

करीना कपूर की इस ननद के बारे में नहीं जानते होंगे आप, संभालती हैं पटौदी खानदान की करोड़ों की संपत्ति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें