'बिग बॉस' खत्म हुए भले ही 11 दिन बीत गए हों लेकिन माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच अभी भी बहुत कुछ चल रहा है। पारस जहां अपने स्वयंवर में व्यस्त हैं तो वहीं माहिरा फर्जी सर्टिफिकेट मामले में फंस गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर माहिरा और पारस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों कार में एक साथ नजर आ रहे हैं।