फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' खत्म होते ही पहली बार ब्रेकअप पर बोलीं आरती सिंह, 'अकेले पुरुष जिम्मेदार नहीं'

Thu, 20 Feb 2020 11:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aarti Singh - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आने से पहले आरती सिंह (Aarti Singh) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के अफेयर की खबरें आईं। हालांकि शो के दौरान आरती ने ये साफ कहा कि सिर्फ दोस्त हैं। इतना ही नहीं अपने बीते रिलेशनशिप के बारे में कुछ न कुछ कहती रहीं। वहीं शो खत्म होने के बाद आरती सिंह ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। आरती सिंह ने ये बातें एक इंटरव्यू में कहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aarti Singh - फोटो : twitter
आरती ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। आरती ने कहा- 'मैं प्यार में पड़ना चाहता हूं लेकिन मैं प्यार में अपने आपको खुशकिस्मत नहीं मानती। मेरे रिलेशनशिप रहे हैं लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची। इसलिए मुझे लगता है कि लव मैरिज मेरे लिए नहीं है।' ब्रेकअप के लिए कौन जिम्मेदार था जब आरती से ये पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं अकेले पुरुषों को जिम्मेदार नहीं कहूंगी, लड़कियों की भी गलती होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
Aarti Singh , Sidharth Shukla and Shehnaz - फोटो : voot
आरती ने आगे कहा- 'मैंने कई बार इमैच्योर बर्ताव किया है। कई बार ऐसी भी हुआ कि वो किसी और के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ गए। जबकि मैं उनका इंतजार करती रही। आरती ने अपने रिलेशनशिप और करियर को एक कॉम्बो तक बताया। आरती ने कहा- 'ये दोनों मेरे लिए किसी कॉम्बो जैसा था। मेरी लाइफ में कोई भी रिलेशनशिप अपने मुकाम तक पहुंचा और आपको पास काम भी नहीं है।' 

4 of 5
Aarti Singh, Krishna Abhishek - फोटो : amar ujala
आरती ने बिग बॉस के दौरान भी अपनी निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा किया था। आरती ने घरवालों को बताया था कि उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश हुई थी। हाल ही में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक ने आरती के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'वो फ्लो-फ्लो में कुछ ज्यादा ही बोल गई थी। उस पर किसी भी तरीके की दुष्कर्म की कोशिश नहीं हुई थी। ऐसा होने वाला था लेकिन वो लड़का भाग गया। उस पर एफआईआर भी हुई थी। फिर उसका कोई अता-पता नहीं था। पुलिस ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti Singh, Krishna Abhishek - फोटो : amar ujala mumbai
कृष्णा ने आगे कहा था, 'आरती बहुत सेंसिटिव है और छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करती है। जब मैं उसे शो में छोड़ने आया था तो मुझे नहीं लगा था कि वो इतनी आगे तक जाएगी। एक महीने बाद ही उसे पैनिक अटैक भी आ गया था। हम सब डर गए थे और हमें लग रहा था कि वो ठीक नहीं है। वो शो से बाहर हो जाएगी। मैं उसका सफर देखकर खुश हूं। उसने डिग्निटी बनाए रखी।'

शेफाली के आसिम पर लगाए आरोपों पर हिमांशी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दोनों एक दूसरे के साथ सिर्फ..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें