सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो लोग इस बात से परेशान थे कि बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद वो सलमान को टेलीविजन पर नहीं देख पाएंगे उनके लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।
पढे़ं- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरों की मानें तो बिग बॉस 11 के ऑफ एयर होते ही सलमान एक और शो को होस्ट करेंगे। हालांकि इस शो से उनका नाता काफी पुराना है। कहा जा रहा है कि सलमान 'दस का दम' सीजन 3 को होस्ट करेंगे। हालांकि इस शो की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है।
पढे़ं- डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं जिसके रिलीज के बाद इस शो की शूटिंग शुरू होगी। ये शो बिग बॉस फिनाले के बाद नए साल के दूसरे हफ्ते से टेलीकास्ट हो सकता है।
पढ़ें- इस हॉलीवुड फिल्म के स्टार रह चुके हैं धर्मेंद्र, रात 2.30 बजे उठ इंग्लिश बोलने की करते थे प्रैक्टिस
4 of 5
Salman Khan
कुछ दिन पहले चैनल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट दानिश खान ने इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- 'अगर आप मुझसे ये पूछेंगे कि शो को कौन होस्ट कर रहा है तो मेरा जवाब ये है कि क्या सलमान खान से अच्छा कोई होस्ट कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था दस का दम पिछले दो सीजन की अपेक्षा काफी अलग होगा।'
पढे़ं- 'जुरासिक वर्ल्ड 2' का ट्रेलर रिलीज, अकेले में मत देखिए वरना हो सकता है हार्ट फेल
दानिश ने आगे कहा - 'इस बार कौन बनेगा करोड़पति में दर्शकों ने भी मोबाइल के जरिए गेम खेला जिसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। ये अपने आप एक रिकॉर्ड था ये हमारा पहला प्रयास था। मुझे पूरी उम्मीद है कि दस का दम इससे भी बड़ा हिट साबित होगा।'
पढे़ं- बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं आमिर की हीरोइन, बोल्ड सीन ने खत्म किया था करियर