फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानगी के सवालों पर पहली बार सामने आए प्रियांक, खुलेआम कह दी इतनी बड़ी बात

Thu, 18 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyank Sharma
बिग बॉस सीजन 11 में कंटेस्टेंट रह चुके प्रियांक शर्मा इन दिनों काफी नाराज है। उनकी नाराजगी वजह कुछ और नहीं बल्कि शो के दौरान उनकी सैक्चुएलिटी पर उठाए गए सवाल है जो उन्हें बाहर रहकर भी परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Priyank Sharma
दरअसल, प्रियांक एमटीवी के एक शो में गए थे जिसका नाम 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' है। यहां पर प्रियांक से बिग बॉस में उठे सवाल दोबारा पूछे गए और उनकी राय जानने की कोशिश की गई। इस पर प्रियांक ने कहा - 'सैक्चुएलिटी पर सवाल उठाए जाना उनके चरित्र को प्रभावित करता है। न केवल उन्हें बल्कि उनके घरवाले को भी दुख पहुंचा।'
विज्ञापन

3 of 5
Priyank Sharma
प्रियांक ने कहा - 'मुझे लेकर लोगों का अपना एक नजरिया हो सकता है लेकिन किसी के चरित्र पर बोलना गलत है। सेलेब्रिटी के तौर पर मैं आलोचना सुनने के लिए तैयार हूं लेकिन आलोचना और अपमान करने में फर्क होता हैं। मेरी सैक्चुएलिटी पर उठे सवाल मुझे प्रभावित करते हैं। मैंने इसे इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन मेरे करीबियों को इससे तकलीफ हो रही है।' 

4 of 5
Priyank Sharma
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'जो लोग सैक्चुएलिटी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं मैं उन तक अपना एक संदेश पहुंचाना चाहता हूं। आप सेलेब्रिटी के ऊपर अपना नजरिया दे सकते हैं लेकिन बेइज्जती करना भारी पड़ सकता है।' ये शो शूट हो चुका है जो शनिवार को एमटीवी पर टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyank Sharma
आपको बता दें बिग बॉस में विकास के अलावा प्रियांक की सैक्चुएलिटी पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि वो घर में इन बातों का विरोध करते रहे और बाहर आकर इस पर अपनी सफाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें