फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss जीतने के बाद ऐसे हालात में जी रहीं ये 4 एक्ट्रेस, शिल्पा शिंदे के लिए ये है बड़ी चुनौती

Thu, 18 Jan 2018 08:00 AM IST
amarujala.com-Presented By: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shinde
बिग बॉस एक ऐसा मंच है जहां आने के बाद एक आम आदमी भी शोहरत की बुलंदियां छूने लग जाता है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि शो की जीतने वाली ये 4 एक्ट्रेस कुछ खास नहीं कर पाईं।  यहां तक कि बिग बॉस के 11 सीजन हो चुके हैं जिनमें से 5 अभिनेत्रियों ने ये खिताब अपने नाम किया है। लेकिन अफसोस इनमें से चार आज भी असल कामयाबी से कई दूर हैं..
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Tiwari
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है बिग बॉस सीजन 4 की विजेता श्र्वेता तिवारी का जिन्होंने बिग बॉस में आने से पहले ही कामयाबी की बुलंदियों को छू चुकी थी। उन्होंने शो में आने से पहले कसौटी जिंदगी की, नच बलिये 2, और कुछेक कॉमेडी शो से उन्होंने नाम कमाना शुरू कर दिया था। बता दें बिग बॉस जीतने के बाद वे कुछ समय तो सुर्खियों ने बनी रहीं लेकिन इसके बाद उनका करियर ठंडे बस्ते में चला गया। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी रचाई और साल 2016 में उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया। फिलहाल श्वेता अपने मदरहुड का आनंद ले रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
juhi parmar
वहीं साल 2012 में बिग बॉस का खिताब अपने नाम करने वाली 'कुमकुम गर्ल' जूही परमार के करियर में भी कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला। बिग बॉस से पहले वे टीवी शो कुमकुम, विरासत, देवी में काम किया। जहां उनके काम को खूब सराहना मिली। लेकिन शो को जीतने के अगले साल 2013 में वे एक बेटी की मां बनीं। खबर है कि वे अपने पति सचिन श्रॉफ को तलाक देने वाली हैं।  करियर की बात की जाए तो जूही फिलहाल शो 'शनि' में दिखाई दे रही हैं।

4 of 5
urvashi dholakia
बिग बॉस सीजन 6 बड़ा ही मजेदार रहा। इस सीजन में टीवी की 'कमोलिका' उर्वशी ढोलकिया ने इस खिताब को अपने नाम किया। लेकिन शो जीतने के बाद उनके करियर की आग भी जल्द ही बुझ गई। हालांकि उनके लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया लेकिन शो के तीन साल बाद उनको सीरियल 'बड़ी दूर से आए हैं'  में देखा गया। उर्वशी फिलहाल शो 'चंद्रकांता' में रानी इरावती के किरदार में नज़र आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gauhar Khan
बिग बॉस 7 में बहुत ही कंट्रोवर्सी देखने को मिली। इस सीजन की विनर बनीं गौहर खान को भी शो को जीतकर कोई फायदा नहीं हुआ। बता दें कि गौहर ने कुछ म्यूजिक एल्बम में भले ही काम किया साथ ही टीवी रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आईं। बिग बॉस जीतने के चार साल बाद उन्हें विद्या बालन के साथ फिल्म 'बेगम जान' में भी देखा गया जहां उनके काम को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें