कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो लगातार टीआरपी में गिरता जा रहा है। पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर 6 पर रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस शो की टीआरपी में गिरावट क्यों आ रही है? ऐसे में अगर यह कहे कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की कमी शो को नुकसान पहुंचा रही है तो शायद बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल की जुगलबंदी 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में शुरुआत से देखी जा रही है। खास बात यह है कि कपिल शर्मा के टेलीविजन पर कमबैक करने के बाद यह शो नंबर एक की पोजीशन पर पहुंच गया था।