फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को लगातार हो रहा है भारी नुकसान, अर्चना पूरन सिंह और सिद्धू के बीच फंसा पेच

Tue, 19 Mar 2019 09:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Kpail Sharma Show - फोटो : twitter
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो लगातार टीआरपी में गिरता जा रहा है। पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर 6 पर रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस शो की टीआरपी में गिरावट क्यों आ रही है? ऐसे में अगर यह कहे कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की कमी शो को नुकसान पहुंचा रही है तो शायद बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल की जुगलबंदी 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में शुरुआत से देखी जा रही है। खास बात यह है कि कपिल शर्मा के टेलीविजन पर कमबैक करने के बाद यह शो नंबर एक की पोजीशन पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : file photo
पुलवामा आतंकी हमले पर बयानबाजी के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) 'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आ रहे हैं। उसके बाद से ही धीरे-धीरे टीआरपी में गिरावट देखी जाने लगी। नवजोत की जगह इस वक्त शो में अर्चना पूरन सिंह  हैं। बीते कुछ एपिसोड की बात करें तो अर्चना शो में जान डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं लेकिन शायद दर्शकों को अब सिद्धू की कमी खलने लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की शायरी और ठोको ताली जैसी लाइनें इस वक्त शो से नदारद है। किसी भी मेहमान की शो में एंट्री और सिद्धू का अपनी खास शायरी में उनका स्वागत करना दर्शकों का काफी पसंद था। यहां तक कि सेलिब्रिटी भी सिद्धू के इसी अंदाज के फैन है। फिलहाल इन दिनों न तो 'द कपिल शर्मा शो' में सिद्धू नजर आ रहे हैं और न हीं उनकी जानदार शायरी। ऐसे में शो की टीआरपी पर इसका असर साफ देखा जा सकता है। 

4 of 5
Navjot Singh Sidhu Archana - फोटो : twitter
इन सब तथ्यों से इतना तो साफ है कि भले ही अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) तमाम कोशिशें कर रही हों लेकिन सिद्धू के आगे वह थोड़ी पिछड़ती हुई दिख रही है। हर शो की तरह इस शो में भी अर्चना को ठहाके मार के हंसते हुए देखा जा रहा है। वह सिद्धू की तरह न तो वहां मौजूद ऑडियंस से बातचीत करती हैं और न ही कुछ नया अंदाज लेकर आई हैं। ऐसे में सिद्धू का शो में मौजूद ऑडियंस से इंटरेक्शन शानदार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) न केवल ऑडियंस से बातचीत करते बल्कि कपिल के साथ भी कई बार मस्ती करते हुए दिखाई देते। खबरों की मानें तो अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को कपिल के शो में 20 एपिसोड के लिए लिया गया है। फिलहाल अब देखना यह होगा कि शो के प्रोड्यूसर सलमान खान और चैनल सिद्धू को वापस शो पर वापस लाते हैं या फिर नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें