फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में 'उल्टा चश्मा...' छोड़ रही हैं दयाबेन, सामने आए शो के प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 12 Mar 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Disha Vakani
दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में कब्जा जमा चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को दिशा छोड़ सकती हैं। वहीं इस बारे में सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Disha Vakani
Times of India में छपी खबर के मुताबिक प्रोड्यूसर असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर ऐसी बात कह दी जिसका लोगों को अंदाजा नहीं होगा। असित मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा - 'दिशा की बेटी अभी काफी छोटी है उसे अपनी मां की जरूरत है। अब तक न ही हमने उन्हें शो में वापस आने के बारे में कहा है। न ही उनकी तरफ से शो को छोड़ने के बारे में कुछ कहा गया है।'
विज्ञापन

3 of 4
Disha Vakani
'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' शो में दिशा दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। इस सीरियल में दयाबेन जेठालाल की पत्नी बनी हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर के इस बयान से दिशा की वापसी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस बारे में अब तक दिशा की तरफ से बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में दिशा वकानी के फैंस भी काफी निराश है। 
विज्ञापन

4 of 4
Disha Vakani
दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि Spotboy ने दिशा के मार्च में शो में वापसी करने की बात कही थी। ऐसे में शो में वापसी न करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यह शो 2008 से चल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा दिशा शो में वापसी करती हैं या फिर नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें