फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद एकता कपूर को इस मजबूरी की वजह से उतारनी पड़ीं अंगूठियां, खाली हाथ देख सितारे भी हैरान

Tue, 07 Apr 2020 10:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor - फोटो : twitter
टीवी की 'क्वीन' एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि इन्हीं अंगूठियों की वजह से आज एकता के पास दुनिया भर की शोहरत है। हालांकि अब एकता ने इन अंगूठियों को उतार दिया है। इसका सबूत एकता का वीडियो है जो वायरल हो रहा है। एकता के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है वो हम आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ekta kapoor - फोटो : file photo
एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है। एकता की अंगूठियों को न देख सितारे भी हैरान हैं वो लगातार एकता से इसके पीछे की वजह पूछ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं हिना खान खुद को रोक नहीं पाईं। हिना ने एकता के इस वीडियो पर कमेंट किया- 'ये कैसे हुआ?' जवाब में एकता ने लिखा- 'बस एलर्जी हो गई थी साबुन और सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने पर। कुछ समय बाद वापसी होगी बाकी सभी चीजों की तरह।'



 

4 of 5
ekta kapoor - फोटो : Social Media
करिश्मा तन्ना ने कमेंट किया- 'क्या?' जवाब में एकता ने लिखा- 'हां, कुछ दिनों के लिए।' सूफी बेबी नाम के ट्विटर अकाउंट से एकता से ऐसा सवाल किया जिसका जवाब तो हर कोई जानना चाहता होगा। इन्होंने लिखा- 'बेहरतीन, कितने साल बाद तुमने ये अंगूठियां उतारी?' एकता ने जवाब में लिखा- 'मैंने 2003 में पहनना शुरू की थी।' कुछ दिन पहले एकता अपनी इन्हीं अंगूठियों की वजह से ट्रोल भी हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से सभी को अपने हाथ बार बार सैनेटाइज करने को कहा गया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे करने का चैलेंज भी दिया था। इस दौरान एकता अंगूठी पहने हुए हाथ धोते हुए वीडियो शेयर किया था। ट्रोलर्स को एकता की ये बात पसंद नहीं आई वो उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि एकता ने उस वक्त ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- डॉक्टर्स से पूछा है अंगूठी पहनने से कोई नुकसान नहीं होता है। 

रामानंद सागर के राम को टक्कर दे पाए सिर्फ बीआर चोपड़ा के राम, तब स्मृति ईरानी बनी थीं सीता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें