फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद पुराने आशिक के साथ लौट रही 'जस्सी', अवैध संबंधों पर आधारित है कहानी

Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jassi Jaissi Koi Nahin
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से रातों रात स्टार बनीं एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। इस शो में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि अपूर्व अग्निहोत्री नजर आएंगे। यह वही एक्टर है जिसके साथ मोना सिंह ने 12 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jassi Jaissi Koi Nahin
यह शो एकता कपूर का है जिसका नाम 'कहने को हमसफर है'। कहा जा रहा है कि इसी शो में मोना और अपूर्व की जोड़ी एक बार फिर से दिखाई देगी। शो में अपूर्व का गेस्ट अपीयरेंस होगा। वह पहले एपिसोड में नजर आएंगे। वहीं लीड रोल में इस सीरियल में मोना के साथ रॉनित रॉय दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Mona Singh
मोना और अपूर्व की जोड़ी को 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल में काफी पसंद किया गया था। इस शो में जस्सी का लुक काफी चर्चा का विषय रहा जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि इसके बाद यह दोनों कभी भी एक साथ दिखाई नहीं दिए। यह पहला मौका है जब यह दोनों उस शो के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 

4 of 5
Mona Singh
'कहने को हमसफर है' सीरियल का कुछ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें मोना सिंह, रॉनित रॉय और गुरदीप कोहली लीड रोल में हैं। इस सीरियल को ALT Balaji ऐप पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसकी कहानी अवैध संबंधों पर आधारित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mona Singh
इसमें दिखाया गया है कि कैसे अवैध रिश्ते की वजह से परिवार को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस सीरियल में मोना सिंह अन्नया मेहरा का किरदार निभाएंगी तो वहीं रॉनित उनके ब्वॉयफ्रेंड का, जिनकी शादी पहले से ही हो चुकी है। रॉनित की पत्नी का रोल गुरदीप कोहली निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब गुरदीप और उनके बच्चों को सच्चाई का पता चलता है तो रिश्तों पर क्या असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें