इन दिनों सोशल मीडिया पर बिग बॉस-11 विनर शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे लैपटॉप पर कुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है कि दोनों एक साथ किसी शो में नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
shilpa shinde
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए मशहूर टीवी प्रोड्यूसर प्रीति ने इस मुद्दे पर अपना बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शिल्पा और सुनील के साथ में काम करने को लेकर प्रीति ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। यह एक आम मुलाकात थी, जिसमें हम सब साथ थे।
विज्ञापन
3 of 4
priti producer
प्रीति ने बताया, हां, मैं समझ सकती हूं कि अगर दोनों साथ आयेंगे तो सभी को कितनी खुशी होगी लेकिन मैं अभी कुछ नहीं कह सकती हूं। हो सकता है कि आने वाले एक-दो दिनों में कुछ बड़ी खबर सामने आए।
प्रीति की इन बातों से एक बात तो साफ हो गई है कि सुनील और शिल्पा साथ में मिलकर कुछ न कुछ तो नया जरूर करने वाले हैं। आपको बता दें, शिल्पा 'बिग बॉस 11' की विनर रही थी। हर साल बिग बॉस के सीजन विनर को एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है।