फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफल प्रेम और करियर ने ली प्रत्यूषा, जिया, स्मिता की जान

Sat, 02 Apr 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रुपहले पर्दे की दुनिया दूर से भले ही खूबसूरत और चमकीली दिखे लेकिन अंदर उतना ही घोर अंधेरा होता है। इस दुनिया में अपना मुकाम बना लेना ही काफी नहीं, उसे कायम रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। पैसा ही नहीं, प्यार पाना भी इस दुनिया में उतना ही मुश्किल लगता है। ऐसा न होने पर कई सितारे इतने तनाव में आ जाते हैं कि आत्महत्या जैसे बड़े कदम उठा लेते हैं। ये वो हीरोइनें हैं जिन्होंने गिरते करियर या प्रेम संबंधों में खटास आने के कारण अपनी जान ले ली।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

2 of 9
प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या में ये दोनों ही कारण समझ आते हैं। प्रत्यूषा कुछ वक्त में ही प्रेमी राहुल राज सिंह से शादी करने वाली थीं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल किसी और के साथ संबंध में थे औऱ इसी बात पर दोनों के कई झगड़े हुए। माना ये भी जा रहा है कि प्रत्यूषा को कुछ वक्त से अच्छा काम नहीं मिल रहा था। करियर नीचे जाते देख और आर्थिक तंगी से परेशान होकर 24 साल की प्रत्यूषा ने आत्महत्या का कदम उठाया। सच तो प्रत्यूषा के साथ ही चला गया है।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

3 of 9
2013 की ही बात है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने भी अपने घर में फांसी लगा ली थी। उस वक्त जिया मात्र 25 साल की थीं। जिया की मौत के पीछे भी मुख्य कारण उनके प्रेमी रहे सूरज पांचोली से बिगड़ते रिश्ते ही थे। जिया के सुसाइड पत्र में भी इसका जिक्र था कि कैसे सूरज ने उनकी जिंदगी के मायने ही खत्म कर दिए। उन्होंने अपना बच्चा भी गिरवा था। असफल प्रेम संबंध और खत्म हो चुका फिल्मी करियर जिया पर ऐसा हावी हुआ कि उन्होंने खुदखुशी कर ली।

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

4 of 9
इसी तरह 2012 में गायिका आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान हो कर खुद को गोली मार ली थी। उनकी शादी में प्यार नहीं बचा था और वे इतनी परेशान थीं कि इससे पहले 2008 में भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थीं।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

5 of 9
जानी मानी फैशन मॉडल रहीं विवेका बाबाजी ने 2010 में अपने फ्लैट में फांसी लगा कर जान देदी थी। वजह बताई गई थी कि मॉडलिंग करियर डूब जाने, प्रेम संबंध खराब होने और पैसे की कमी के कारण ही विवेका ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

6 of 9
छोटे पर्दे की हीरोइन और ग्लैडरैक्स की जानी मानी मॉडल रहीं कुलजीत रंधावा ने 2006 में मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में पंखे से लटककर जान देदी थी। उनकी मौत के पीछे कारण ये बताया गया कि कुलजीत जिंदगी के दबावों, कठिनाइयों और तनावों को नहीं झेल पा रही थीं। उन्हें सीरियल कोहीनूर, कैट्स में पहचान मिली थी।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

7 of 9
कुलजीत की ही सह कलाकार रहीं नफीसा जोसेफ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मिस इंडिया 1997 रह चूकीं नफीसा ने बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से शादी की थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है। प्यार में ऐसा धोखा खाने पर पूरी तरह टूट चुकीं नफीसा ने 2004 में आत्महत्या कर ली थी।

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

8 of 9
1996 मेें साउथ की सेक्स सिंबल माने जाने वाली सिल्क स्मिता को उनके घर में मृत पाया गया था। उन्होंने भी फांसी लगाई थी। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा भी था कि लगातार करियर में फेल होने के कारण में तंग आ चुकी थीं इसीलिए ये कदम उठाया।
विज्ञापन

प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान

9 of 9
दिव्या भारती को कौन भूल सकता है। कम उम्र में बेशुमार शोहरत पाने वाली दिव्या की अपने अपार्टमेंट के पांचवे माले से गिर कर मौत हो गई थी। मामला 1993 का है जब वे सिर्फ 19 साल की थीं। हालांकि ये आजतक साफ नहीं हो पाया कि दिव्या ने खुदखुशी की या वे गलती से गिरी थीं। कहने वाले ये भी कहते हैं कि प्रेम संबंधों में परेशानियां आने के कारण दिव्या दुखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें