फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमकुम भाग्य की कहानी में आएगा एक नया मोड़, यह अभिनेत्री करेगी एंट्री

Sat, 28 Dec 2019 05:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शीतल जायसवाल - फोटो : amar ujala, mumbai
टीवी धारावाहिकों के नियमित दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। टीवी अभिनेत्री शीतल जायसवाल बेहद लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में नजर आने वाली हैं। वह इस शो में बहुत ही खास भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Kumkum Bhagya
टीवी का बहुचर्चित धारावाहिक कुमकुम भाग्य इस समय दर्शकों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींचने के लिए अपने एपिसोड्स में अपहरण का नाटक परोस रहा है। ऐसे में शो के निर्माताओं के दिमाग घोड़े की तरह दौड़े और उन्होंने कहानी में नया मोड़ लाने के लिए एक नए किरदार को बुन लिया। अब इस किरदार के लिए कलाकार शीतल जायसवाल को फिट समझा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
शीतल जायसवाल - फोटो : amar ujala, mumbai
एक करीबी सूत्र के अनुसार, 'टीवी अभिनेत्री शीतल जायसवाल बहुत ही जल्द शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उन्हें शो में एक मुख्य किरदार ऑफर हुआ है।' शो में इनका किरदार क्या है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि शीतल के आने से शो की कहानी और कितना रोमांचक हो जाएगी?

4 of 6
शीतल जायसवाल - फोटो : Social Media
शीतल इससे पहले शक्ति, मेरी हनिकारक बीवी, कसम, इश्क सुभान अल्लाह जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इस समय वह एकता कपूर के  धारावाहिक नागिन : भाग्य का जहरीला खेल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
धारावाहिक कुमकुम भाग्य को दर्शकों का मनोरंजन करते हुए पांच साल से ज्यादा बीत चुके हैं। इस शो ने अपने आपको मजबूत पारिवारिक ड्रामा के दम पर हमेशा टीआरपी की रेस में भी पिछड़ने नहीं दिया है। शो के प्रति लोगों का लगाव देखकर तो लगता है कि यह आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य
यह धारावाहिक काफी हद तक जेन ऑस्टिन के लिखे उपन्यास सेंस एंड सेंसिबल पर आधारित है। टीवी के मशहूर अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा इस शो में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका पहला एपिसोड 15 अप्रैल 2014 को प्रसारित हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें