बिग बॉस 13 इस बार काफी टेढ़ा साबित हो रहा है। बिग बॉस में इस बार कई सारी चीजें पहली बार देखने को मिल रही हैं जो पहले कभी भी शो में देखी नहीं गई। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि बिग बॉस इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। इसको लेकर ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर शो को लेकर तंज कसा है।