फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा गौर और राज सिंह का रिश्ता टूटा, 10 साल बाद अलग हुआ टीवी का ये मशहूर कपल

Thu, 17 Dec 2020 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा गौर और राज - फोटो : फाइल
एक्ट्रेस पूजा गौर (Pooja Gor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पूजा गौर का 10 साल पुराना रिलेशनशिप टूट गया है। अभिनेता राज सिंह अरोड़ा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। पूजा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे और ये कभी नहीं बदलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा गौर और राज - फोटो : फाइल
पूजा और राज के रिश्ते को लेकर कई दिनों कयास लगाए जा रहे थे। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन बुधवार को पूजा ने इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए ये साफ कर दिया कि राज से उनका 10 साल पुराना रिश्ता टूट चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा गौर और राज - फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है,‘साल 2020 में काफी सारे बदलाव हुए। इनमें से कुछ अच्छे थे और कुछ बुरे। पिछले कुछ महीने मेरे और राज के रिश्ते को लेकर काफी सारी खबरें उठीं। कठिन फैसले लेने में थोड़ा समय लगता है। मैं इस बारे में बात करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहती थी।' 

4 of 5
पूजा गौर - फोटो : फाइल
पूजा ने आगे लिखा है, 'राज और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। भले ही हमारे रास्ते अलग हो गए हों लेकिन एक दूसरे के प्रति सम्मान हमेशा रहेगा। मैं हमेशा उनके लिए बेस्ट चाहूंगी क्योंकि मेरी जिंदगी में उनका महत्व काफी ज्यादा रहा है। हम हमेशा दोस्त रहेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा गौर - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि पूजा और राज की पहली मुलाकात हॉरर टीवी शो 'कोई आने को है' के सेट पर हुई थी। ये दोस्त जल्द प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि पूजा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था लेकिन बाद में सब मान गए। 

बता दें कि पूजा गौर ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक कितनी मोहबत्त है से की थी। मन की आवाज प्रतिज्ञा में पूजा लीड रोल में नजर आई थीं। एक नई उम्मीद रोशनी में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा पूजा कई रियलटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

रिपोर्टर ने कियारा को पुकारा गलत नाम से, गुस्से में अभिनेत्री ने उठाया ये कदम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें