इन दिनों मनोरंजन जगत की कई हस्तियों के तलाक की खबर आ रही हैं। हाल ही में एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा की। अब एक युवा टीवी अभिनेत्री नीति टेलर के तलाक की अफवाह भी उड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री नीति टेलर-शादी के समय की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से टीवी अभिनेत्री नीति टेलर अपने निजी जीवन के कारण चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि उनका अपने पति परीक्षित बावा से अलगाव हो गया है। नीति ने भी इन अफवाहों का अब तक खंडन नहीं किया था। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों पर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नीति टेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
चुप रहने की वजह बताई
हाल ही में नीति ने अपने तलाक से जुड़ी अफवाहों पर खुलकर बात की। वह कहती हैं, ‘अगर हम चुप हैं या कोई सफाई नहीं दे रहे हैं तो यही हमारा जवाब है। मेरी चुप्पी ही मेरा जवाब है। जब ऐसा कुछ है ही नहीं, सबकुछ ठीक है तो कोई सफाई देने की जरूरत ही नहीं है। कुछ महीनों पहले भी उन्होंने इस बातों को बिल्कुल झूठा बताया था।
विज्ञापन
3 of 5
नीति टेलर-पति परीक्षित संग
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
शादी को हुए हैं कुछ ही साल
नीति की शादी साल 2020 में परीक्षित बावा से हुई थी, वह एक्टिंग वर्ल्ड से नहीं आते हैं। नीति के पति एक आर्मी ऑफिसर हैं। यह तलाक की अफवाह नीति के कारण ही सामने आई। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज से परीक्षित का सरनेम अपने नाम से अलग कर लिया था।
4 of 5
नीति टेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
सरनेम हटाने का कारण बताया
नीति ने पति का सरनेम क्यों अपने नाम से हटाया है? इस बारे में भी वह बताती हैं। नीति कहती हैं, ‘ऐसा ज्याेतिष कारणों से मैंने किया है।’ वह यह भी बताती हैं कि आज भी उनके सोशल मीडिया पेज पर पति के साथ उनकी सारी फोटो मौजूद हैं।
'सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं-2' में नीति
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल से हुई चर्चित
नीति टेलर ने बहुत कम उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन नीति को पहचान सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के जरिए मिली। इस सीरियल के अलावा वह ‘ये हैं यारियां’ सीरियल में भी नजर आई थीं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं।