बिग बॉस 18 में बीतते दिनों के साथ रिश्तों के समीकरण बदलते जा रहे हैं। पहले दो पक्की सहेली चुम और श्रुतिका की लड़ाई हुई। अब रजत और दिग्विजय के बीच तेज बहस देखने को मिल रही है।
बिग बॉस 18 में कई बार घर में रिश्तों के बदलते समीकरण देखने को मिलते हैं। इस शो के नए प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हुई लड़ाई
शो के प्रोमो वीडियो में दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। दोनों दोस्त टाइम गॉड बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें टास्क के दौरान दिग्विजय रजत दलाल पर गरजते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
प्रोमो वीडियो में हुई ये बातें
टास्क के दौरान दिग्विजय राठी कहते हैं, पागल हो गया है क्या कुछ हो नहीं पा रहा है तो। इस पर रजत कहते हैं गेम खेल रहा है गेम खेल रहे हैं तो। इस पर दिग्विजय राठी कहते हैं पागल आदमी पीछे जाकर भाई की बुराई करता है। इस पर रजत कहते हैं भाई मत बोलना। इस लड़ाई को चाहत सुलझाती नजर आ रही हैं।
4 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
कृष्णा ने लिए घरवालों के मजे
इस शो में हाल ही में वीकेंड का वार हुआ था। वीकेंड के वार में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी एक बार फिर घर के अंदर पहुंचे थे। शो में कृष्णा ने अविनाश और ईशा को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा अविनाश ईशा का बच्चा है तू। विवियन शिल्पा का बच्चा है तू। कृष्णा ने कहा कि मुझे करण वीर मेहरा के लिए बुरा लगता है। रजत, दिग्विजय, ईशा और विवियन टाइम गॉड बने और करण वीर मेहरा सिर्फ वो बना।
सलमान ने किया शिल्पा से सवाल
बिग बॉस 18 के हाल के वीकेंड के वार में सलमान खान ने शिल्पा से करणवीर मेहरा के साथ उनके रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि क्या आप दोनों वाकई इतने महान हैं कि आपको एक दूसरे की बात का बुरा नहीं लगता। सलमान ने कहा कि क्या आप एक दूसरे को आगे ले जाने के लिए ऐसा करते हैं।