फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद मोना सिंह का नया लुक आया सामने, पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Thu, 02 Jan 2020 03:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mona Singh - फोटो : Instagram
टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से हिट होने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी कर ली । 37 वर्षीय मोना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए । श्याम एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर हैं । मोना की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं । अपनी शादी में मोना जमकर नाचती नजर आई थीं । 
 
विज्ञापन

2 of 6
mona singh - फोटो : social meida
मोना ने अब नए साल पर अपने फैंस के लिए पति के साथ एक फोटो शेयर की है । इस फोटो में मोना अपने फैंस को साल 2020 की बधाई देती नजर आ रही हैं । मोना की इस तस्वीर पर रक्षंदा खान और पलक जैन ने कमेंट भी किया है । मोना की इस तस्वीर को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
mona singh - फोटो : social media
बता दें कि मोना ने अपनी शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी । इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' 

4 of 6
mona singh - फोटो : social media
बता दें, मोना और श्याम की शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
mona singh - फोटो : social media
शादी से पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mona singh - फोटो : social media
यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था।

हार्दिक- नताशा की सगाई पर एक्स गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- 'किसी भी चीज की जरूरत...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें