फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना की शादी के पांच महीने पूरे, ऐसे किया सेलिब्रेट

Wed, 18 Mar 2020 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह की शादी को पांच महीने पूरे हो गए हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी को वो काफी एंजॉय कर रही हैं। शादी के पांच महीने पूरे होने पर मोहिना पति सुयश रावत के साथ रोड ट्रिप पर निकल गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना ने शादी के पांच महीने होने पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मोहिना पति के साथ देहरादून में रोड ट्रिप पर गईं। तस्वीर में कपल की बॉन्डिंग देखते ही बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में मोहिना और सुयश कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोहिना सेल्फी ले रही हैं। वहीं सुयश फोन में बिजी लग रहे हैं। कपल के साथ उनका डॉगी भी साथ में था। इस दौरान मोहिना ने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया।

4 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
पिछले साल 14 अक्टूबर को मोहिना कुमारी ने उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी हरिद्वार में हुई थी। शादी में राजनीति और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। शादी सभी रस्मेंं बहुत ही धूमधाम से हुई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohena and Suyash wedding - फोटो : instagram
शादी के बाद मोहिना ने अभिनय के क्षेत्र को अलविदा कह दिया है। हालांकि इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाती नजर आती थीं। मोहिना एक बेहतरीन ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया।

तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट' में हुई प्रियांशु पेनयुली की एंट्री, निभाएंगे यह खास किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें