फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की शादी से रश्मि देसाई के कोरोना टेस्ट तक, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें

Wed, 18 Mar 2020 12:01 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sapna Choudhary and Rashami Desai - फोटो : twitter
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sidharth shukla - फोटो : social media
सेट से सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें लीक 
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट किसी ना किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। ऐसे में फैंस की निगाहें सिद्धार्थ शुक्ला पर थीं कि वो कब कोई नया एलान करते हैं। कई इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला कह चुके थे कि वो कुछ भी साइन करने से पहले देखेंगे कि उनके किरदार में कितना दम है। अब सिद्धार्थ के फैंस के लिए खुशखबरी है। सेट से सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सिद्धार्थ खड़े नजर आ रहे हैं और उनके पास में आग की लपटें हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है बारिश हो रही है। ये तस्वीर रात की है। एक अन्य तस्वीर में सिद्धार्थ बारिश में भीग रहे हैं। सेट पर क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी शूटिंग करते हुए सिद्धार्थ की तस्वीर आई थी जिसके बाद से ही चर्चाएं थीं कि सिद्धार्थ ने नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से सिड ने कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन

3 of 6
Naagin 4 - फोटो : twitter
टीआरपी में सास-बूह सीरियल ने मारी बाजी
बार्क की इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। पहले पोजिशन की बात करें तो कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कपिल शर्मा का शो इस हफ्ते भी टॉप 10 लिस्ट से बाहर है। एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 4' का भी बुरा हाल है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में ये शो दर्शकों को बांधें रखने में नाकाम हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा शो किस स्थान पर रहा।

टॉप 10 टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2. खतरों के खिलाड़ी सीजन 10
3.कुमकुम भाग्य
4.इंडियाज बेस्ट डांसर
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.छोटी सरदारनी
8.द कपिल शर्मा शो
9. ये रिश्ते हैं प्यार के
10. नागिन 4

4 of 6
paras chhabra - फोटो : social media
फैशन डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा पर लगाया पैसे न देने का आरोप
'बिग बॉस 13' खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है। इस बीच शो के मशहूर पूर्व प्रतियोगी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) एक नए विवाद में फंस गए हैं। 'बिग बॉस' में पारस को कपड़े भिजवाने वाली दो फैशन डिजाइनर्स ने उन पर पेमेंट न करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि पारस और आकांक्षा के ब्रेकअप के बाद से उन्हें अभी तक कपड़ों का बकाया पैसा नहीं मिला है। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बातचीत के दौरान दोनों फैशन डिजाइनर्स ने ये आरोप लगाए। एक डिजाइनर ताशी के मुताबिक- 'हमारी लाइन में विश्वास से काम चलता है। हमने कभी नहीं सोचा था कि पैसों के लिए इस तरह से परेशान करेगा।' वहीं दूसरी डिजाइनर ने कहा- 'ये अनप्रोफेशनल बर्ताव है। पारस का हमेशा यही कहना होता है कि उनका जीएसटी का मामला चल रहा है। मुझे अभी तक बिग बॉस से प्राइज मनी नहीं मिली है। मैं उसी के बाद पैसा दे पाऊंगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
rashami desai - फोटो : social media
कोरोना का टेस्ट कराती दिखीं रश्मि देसाई 
बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद अब रश्मि देसाई एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं । कोरोना वायरस की वजह से कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोकी गई है लेकिन 'नागिन 4' की शूटिंग फिलहाल चालू है । सेट पर कोरोना वायरस के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है । हाल ही में रश्मि देसाई सेट पर कोरोना वायरस का टेस्ट करवाती नजर आईं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी की शादी, वायरल खबर का सच 
ऐसी खबर आ रही है कि सपना अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल तोड़कर शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है आइए जानते हैं। सपना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सपना दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं और कार में बैठी हैं। एक अन्य तस्वीर में सपना एक शख्स के साथ खड़ी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सपना ने इसी शख्स से शादी कर ली। दरअसल, जिस तस्वीर में सपना दुल्हन बनी हुई हैं वो उनके किसी एल्बम का हो सकता है। दूसरी तस्वीर में वो एक शख्स के साथ खड़ी हैं उसका नाम वीर साहू है। वीर साहू को दूसरा बब्बू मान कहा जाता है। वीर हरियाणा के मशहूर कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गानों में नजर चुके हैं। वीर के साथ सपना की जो फोटो वायरल हो रही है वो छह महीने पुरानी है।

थप्पड़ वाले मामले में नेहा धूपिया पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, कहा- 'मारता नहीं तो क्या सुसाइड...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें