सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह की शादी को पांच महीने पूरे हो गए हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी को वो काफी एंजॉय कर रही हैं। शादी के पांच महीने पूरे होने पर मोहिना पति सुयश रावत के साथ रोड ट्रिप पर निकल गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मोहिना कुमारी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना ने शादी के पांच महीने होने पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मोहिना पति के साथ देहरादून में रोड ट्रिप पर गईं। तस्वीर में कपल की बॉन्डिंग देखते ही बनती है।
विज्ञापन
3 of 5
मोहिना कुमारी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में मोहिना और सुयश कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोहिना सेल्फी ले रही हैं। वहीं सुयश फोन में बिजी लग रहे हैं। कपल के साथ उनका डॉगी भी साथ में था। इस दौरान मोहिना ने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया।
4 of 5
mohena kumari
- फोटो : social media
पिछले साल 14 अक्टूबर को मोहिना कुमारी ने उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी हरिद्वार में हुई थी। शादी में राजनीति और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। शादी सभी रस्मेंं बहुत ही धूमधाम से हुई थीं।
शादी के बाद मोहिना ने अभिनय के क्षेत्र को अलविदा कह दिया है। हालांकि इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाती नजर आती थीं। मोहिना एक बेहतरीन ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया।