फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल के मुख्य किरदार के साथ शादी रचाएंगी टीवी एक्ट्रेस, पहनेगी सबसे भारी लहंगा

Mon, 18 Dec 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनी टीवी में मशहूर टीवी शो 'एक दीवाना था' में जल्द ही खुशियों का दौर आने वाला है। सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर विक्रम सिंह चौहान और एक्ट्रेस डोनल बिष्ट की शादी होने वाली है। ठहरिये ये रियल लाइफ वाली नहीं है, बल्कि ये रील लाइफ शादी है, जो टीवी सीरियल 'एक दीवाना था' में होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
ek deewana tha
इस शादी के लिए शो में काफी तौयारियां चल रही है। शादी के सीन को खास बनाने के लिए सेट की सजावट से लेकर कपड़ों तक पर काम किया जा रहा है। अब खबर आ रही है कि इस सीन में लीड एक्ट्रेस डोनल बिष्ट (शरण्या) ने जो लहंगा पहन रखा है वह 40 किलो का है। 
विज्ञापन

3 of 5
गौरतलब है कि इस टीवी सीरियल को इसी साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। इस शो में एक लव ट्रायंगल दिखाया गया है। दरअसल, शो की शुरुआत में ही शिव यानी नामिक पॉल की मौत हो जाती है। जबकि शरण्या की यादाश्यत चली जाती है। बाद में शरण्या की मुलाकात व्योम से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। 
पढ़ें: यौन शोषण के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, कंगना के बाद शाहरुख ने दिया बड़ा बयान

4 of 5
वहीं शिव जिसकी मौत एक एक्सीडेंट में हो चुकी है, उसकी आत्मा लौट आई है। शिव की आत्मा बार-बार व्योम और शरण्या के प्यार के बीच आती है। जल्द ही शो में व्योम और शरण्या की शादी का सीन दिखाया जाएगा। जिसमें डोनल बिष्ट 40 किलो का लहंगा पहने नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीडिया से बातचीत के दौरान डोनल बिष्ट ने बताया कि वह अपनी लाइफ में कभी इस तरह से तैयार नहीं हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका लहंगा 40 किलो का है और किसी टीवी सीरियल में आज तक किसी एक्ट्रेस ने इतना भारी लहंगा नहीं पहना। 
पढ़ें: आलिया का सपना हुआ सच, अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में निभाएंगे अहम रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें