फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anita Hassanandani: रोहित रेड्डी ने साझा की बच्चे की पहली झलक, नन्हे राजकुमार पर फैंस लुटा रहे प्यार

Thu, 11 Feb 2021 12:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अनीता के मां बनने की खुशखबरी उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। जिसके बाद से अब फैंस इनके बेटे को देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अनीता के पति रोहित रेड्डी ने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
अनीता और रोहित - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अनीता और रोहित के फैंस इन दोनों से बेटे का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच रोहित ने बेटे की पहली झलक शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
हाल ही में रोहित रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए रोहित ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। तस्वीर में बच्चे का हाथ दिख रहा है जो रोहित की उंगली को पकड़े हुए है। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली है।

4 of 5
रोहित रेड्डी ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अनीता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा, 'ओह ब्वॉय'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

पढ़ें: स्वरा भास्कर ने रिहाना को बताया 'टुकड़े- टुकड़े गैंग की सदस्य', बहन बोलकर किया संबोधित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें