फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हुईं अर्शी खान का बड़ा बयान, बोलीं-इस बार का सीजन रहा सबसे बोरिंग

Thu, 11 Feb 2021 12:42 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अर्शी खान
टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन अब तक बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरा है। पिछले रविवार को ही चैलेंजर्स बनकर घर में प्रवेश लेने वाली प्रतियोगी अर्शी खान शो से बाहर हो गईं।  शो से अभिनव शुक्ला भी बाहर हो गए हैं। अभिनव और अर्शी शुरुआत में शो में काफी चर्चाओं में रहे लेकिन बाद में सिर्फ राखी सावंत नजर आईं। राखी सावंत ने शो में बहुत से अजीब काम किए हैं जिन्हें अर्शी खान बिल्कुल सही नहीं मानतीं। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में अर्शी ने अपनी पूरी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

2 of 7
अर्शी खान

एक फ्लिर्टिंग आप अपने समय में हितेन तेजवानी के साथ करती थीं और एक 'बिग बॉस' के इस सीजन में राखी सावंत अभिनव शुक्ला के साथ कर रही थीं। कैसा लगा आपको उनकी फ्लिर्टिंग देखकर?
मैं हितेन (तेजवानी) के साथ में जो भी करती थी, वह एक सीमा में था। उसका एक दायरा था इसलिए वह हितेन को भी पसंद आती थी। लेकिन, जो अभिनव (शुक्ला) के साथ में हो रहा था, उसका स्तर ही अलग था। बाद में अभिनव को भी वह पसंद नहीं आ रहा था। घर वाले भी उस चीज से परेशान थे। हर चीज की एक सीमा होती है। यह तो सलमान (खान) ने भी बताया। हर किसी को अपनी छवि का ख्याल रहता है। शुरुआत में तो मैं भी अभिनव के साथ खूब मजाक करती थी क्योंकि तब तक रुबीना (दिलैक) को भी कोई दिक्कत नहीं थी। जब रुबीना को दिक्कत होने लगी तो हमने बात की। राखी ने उन्हें जितना परेशान किया, मैंने उन्हें दिमागी रूप से सहारा दिया। वह सब अच्छा नहीं लग रहा था। अपने शरीर पर आई लव अभिनव जैसी चीजें लिख लेना, पाजामे का नाड़ा खींच देना। यह सब बहुत गलत था।

विज्ञापन

3 of 7
अर्शी खान

लेकिन, सलमान खान ने तो राखी सावंत के नाड़ा खींचने वाली हरकत का समर्थन किया।
सलमान ने उसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने पिछले वीकेंड पर ही राखी को चेतावनी दी थी कि अब नहीं हो पाएगा। देखा जाए तो घर में सभी प्रतियोगियों में राखी सावंत सीनियर हैं। उम्र में भी बड़ी हैं। उन्हें बार बार तो नहीं डांटा जा सकता। हो सकता है कि तब के लिए उन्हें समझा दिया गया हो। सलमान ने साफ तौर पर कह दिया था कि अगली बार ऐसा हुआ तो वह घर के बाहर होंगी। सलमान समझाते भी उसी को हैं जो समझता है। वह हमें डांटते समझाते थे तो हम सही हो जाते थे।

4 of 7
अर्शी खान

इस बार 'बिग बॉस' को इतने बदलाव करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? सीनियर्स आए, चैलेंजर्स भी गए।
सीनियर्स का तो मैं कुछ नहीं कह सकती लेकिन चैलेंजर्स का मुझे पता है। शो का यह सीजन बिल्कुल बोरिंग था। यह बात तो सलमान खान ने भी कही। शो को दर्शक नहीं मिल रहे थे कुछ अच्छा नहीं हो रहा था। इसलिए, हमें वहां भेजा गया। हमें इस शो ने बनाया है इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि शो के लिए हम अगर कुछ अच्छा कर सकते हैं तो करें। हम गए और हमने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। हमारे सामने शो में सबसे बड़ी चुनौती तो यही थी कि बीच शो में जाकर शुरू कैसे किया जाए? कौन कैसे क्या कर रहा है? यही समझने में हमें काफी दिन लग गए। लोगों के साथ बातचीत करना और बातों पर उनसे असली प्रतिक्रिया निकलवाना बहुत मुश्किल काम था। और, वह काम हमने बहुत अच्छे से किया।

विज्ञापन

5 of 7
अर्शी खान

चलते शो में एंट्री लेने का विचार आपको कैसा लगता है?
कोई भी प्रतियोगी बीच शो से बाहर होता है और फिर वह फिर से शो में आता है तो उसके पास फायदा उठाने के कई मौके होते हैं वह बाहर रहकर जान लेता है कि कौन सा प्रतियोगी कैसा है और उसके मन में क्या चल रहा है? यह बहुत बड़ा फायदा है लेकिन मेरे हिसाब से यह किसी को भी बिल्कुल नहीं मिलना चाहिए। अगर मैं निक्की (तंबोली) की बात करूं तो मैंने सुना था कि वह बहुत अच्छा खेल रही थी। लेकिन, जब वह एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा घर में आई तो वह ठंडी पड़ गई। बाहर जाने के बाद उसे पता चल गया होगा कि लोग उसको देखकर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं? तो, यह फायदा मिलता है लोगों को।

विज्ञापन

6 of 7
अर्शी खान

इस बार जब अली गोनी और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए तो उन्हें वापस शो में लाने का क्या मतलब है? वोटिंग भी तो कोई चीज है शो में!
इस बात का जवाब तो मेरे पास नहीं है। इस बारे में मैं कुछ भी नहीं कह सकती। मुझे नहीं पता है कि उन लोगों का क्या है, कैसा है? वह कैसे शो से बाहर गए और किस तरह अंदर वापस आ गए? मैं इसके बारे में वाकई कुछ भी नहीं जानती और न ही कुछ कह सकती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial

'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के साथ ही आपकी गोवा जाने की योजना कैसे बन गई?
आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन दो दिन पहले मैं अपने घर पर ही सोते सोते चिल्ला उठी। मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि मैं कहां हूं और चिल्ला उठी। मेरी आदत है सुबह सुबह उठकर अली (गोनी) को देखने की। मैं सुबह सुबह जब अली को देखती हूं तो मेरा दिन बहुत अच्छा जाता है। मैं अपने घर में उठकर अली-अली चिल्ला रही हूं और थोड़ी देर बाद मुझे ख्याल आया कि यह तो मेरा घर है। बिग बॉस का घर मेरे ध्यान से निकल ही नहीं रहा था इसलिए मैं छुट्टियां मनाने गोवा चली आई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें