फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने बोल्ड फोटो शेयर कर यूजर्स से मांगा कैप्शन, मिली ऐसी प्रतिक्रियाएं

Mon, 06 Dec 2021 07:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पारस कलनावत के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपन की भूल बताया था। उनका कहना था कि वह एक महीने के भीतर ही पारस के साथ रिश्ता तोड़ना चाहती थी। अपनी निजी जिंदगी पर बोलने से लेकर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने तक उर्फी जावेद जानती है कि कैसे सुर्खियों में रहा जाता है?

 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर मांगा कैप्शन
उर्फी जावेद ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर पर यूजर्स से कैप्शन मांगा है। उर्फी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, इस फोटो पर मेरे लिए कैप्शन दीजिए। इस तस्वीर को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद की इस फोटो पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा कि लव यू लव। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नाइस फिगर। एक अन्य यूजर ने लिखा- पागल औरत। उर्फी आई मिस यू...। एक अन्य यूजर्स ने इस फोटो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, क्वीन नीड कैप्शन। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये लड़की फुल फायर है..।

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत लड़की। फोटो पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, तुमको जबसे देखा तबसे कमजोरी महसूस हो रही है। एक यूजर ने उर्फी से पूछा, गर्भवती हो क्या पेट मोटा लग रहा है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि उर्फी जावेद के बोल्ड लुक और छोटे कपड़ों की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है। यूजर्स कई बार उनके आउटफिट देखकर भड़क उठते हैं और उन्हें तरह-तरह की नसहीत देने लगते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रोल्स को अनोखे अंदाज में रिप्लाई किया था।
उर्फी जावेद ने ट्रोल्स से कहा था कि वे अपने काम से काम रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें