कई टीवी सीरिस्य में कई अभिनेताओं ने भगवान भोलेनाथ का किरदार निभाया है। ये सभी अभिनेता अपने किरदारों के लिए काफी लोकप्रिय हुए। इस लिस्ट में मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन तक का नाम शामिल है। देखिए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
2 of 6
देवो के देव महादेव
- फोटो : X
मोहित रैना
मोहित रैना ने टीवी सीरियल देवों के देव...महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाया है। देवों के देव ... महादेव सीरियल भगवान शिव पर आधारित एक सीरीज है, जिसे महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रीमियर 18 दिसंबर 2011 को हुआ। यह सीरियल अपनी लोकप्रियता के चलते चार साल तक काफी पसंद किया गया। 14 दिसंबर 2014 को यह सीरियल समाप्त हुआ। इसके कुल 820 एपिसोड पूरे हुए। इस सीरियल की पूरी सीरीज डिजनी+हॉटस्टारपर डिजिटल रूप से उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 6
सौरभ जैन
- फोटो : X
सौरभ जैन
सौरभ जैन ने महादेव और जय श्री गणेश जैसे सीरियल्स में महादेव की भूमिका निभाई। इन टीवी सीरियल्स में सौरभ जैन को भगवान शिव के किरदार में दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा सौरभ ने महाभारत और देवों के देव महादेव में भगवान कृष्ण और विष्णु का किरदार भी निभाया है। इसके अलावा सोरभ ने 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव की भूमिका निभाई है।
4 of 6
रोहित बख्शी
- फोटो : X
रोहित बख्शी
रोहित बख्शी ने सूर्यपुत्र कर्ण और बाकी धार्मिक सीरियल्स में शिवजी का किरदार किया। सूर्यपुत्र कर्ण, एक भारतीय ऐतिहासिक महाकाव्य टेलीविजन श्रृंखला है, जिसका प्रीमियर 29 जून 2015 को सोनी टीवी पर हुआ था। स्वास्तिक पिक्चर्स के सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित , यह श्रृंखला महाभारत में कर्ण की जीवन यात्रा को दर्शाती है। इस शो में रोहित को भगवान शिव की भूमिका में सभी ने पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 6
अमित मेहरा
- फोटो : X
अमित मेहरा
अमित मेहरा ने कुछ धार्मिक सीरियल्स में महादेव का किरदार निभाया है। 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में अभिनेता अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।
हिमांशु सोनी
हिमांशु सोनी ने शिव शक्ति जैसे सीरियल्स में भगवान शिव की भूमिका निभाई। शिव शक्ति - तप त्याग तांडव एक भारतीय हिंदू पौराणिक टेलीविजन सीरियल है। इसका प्रीमियर 19 जून 2023 को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर हुआ था। इस शो में ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी, महादेव और शक्ति की यात्रा का पता लगाया गया। सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।