फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान संग शालिनी पासी का क्रिसमस सेलिब्रेशन, ‘बिग बॉस’ में शामिल होने पर सोशलाइट ने क्या कहा

Sat, 21 Dec 2024 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से फेमस हुई शालिनी पासी एक बार फिर ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी। इस बार वह सलमान खान और शो के प्रतियोगियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए आ रही हैं। क्या वह अगले ‘बिग बॉस’ में शामिल होंगी या नहीं? इस बारे में भी शालिनी पासी ने बताया।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम

रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में हिस्सा लेने के बाद शालिनी पासी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं। वह दिल्ली की एक फेमस सोशलाइट हैं। कुछ समय पहले शालिनी पासी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से मिलने ‘बिग बॉस’ हाउस में गई थीं। एक दिन गुजारने के बाद वह बिग बॉस हाउस से बाहर आ गई थीं। इस एक्सपीरियंस को शालिनी ने यूनीक बताया था। अब पब्लिक डिमांड पर फिर से बिग बॉस 18 में शालिनी पासी नजर आने वाली हैं। सलमान खान ने उनका स्वागत ‘बिग बॉस’ के मंच पर किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shalini.passi

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आईं 
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर शालिनी पासी का स्वागत कर रहे हैं। शालिनी व्हाइट गाउन पहने एंट्री लेती हैं। बिग बॉस में जाने के अपने पिछले अनुभव के बारे में भी शालिनी पासी, सलमान खान को बताती हैं।


 

 


 
विज्ञापन

3 of 5
'बिग बॉस 18' में शालिनी और बाकी प्रतियोगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

पिछले एक्सपीरियंस को यादगार बताया 
‘बिग बॉस 18’ में अपने पिछले अनुभव को शालिनी ने काफी यादगार बताया। इस पर सलमान खान बोले कि ज्यादातर लोगों का बिग बॉस में एक्सपीरियंस अच्छा रहता नहीं है। लेकिन शालिनी ने कहा कि बिग बॉस 18 की महिला प्रतियोगी उन्हें काफी अच्छी लगीं। बिग बॉस 18 के एक प्रतियोगी करण वीर मेहरा की भी शालिनी ने तारीफ की।

 

4 of 5
शालिनी पासी - फोटो : Instagram/shalini.passi

‘बिग बॉस’ में बतौर प्रतियोगी आने का इशारा 
सलमान खान ने आगे शालिनी पासी से पूछा कि क्या वह बतौर प्रतियोगी ‘बिग बॉस’ शो में आना चाहेंगी। इस पर शालिनी का जवाब था कि वह तभी इस शो का हिस्सा बनेंगी, जब उनकी पूरी टीम यानी मेकअप, स्टाइलिस्ट को भी उनके साथ शो में आने दिया जाएगा। इस पर सलमान खान ने कहा कि यह तो अच्छी बात है, ‘बिग बॉस’ वालों का खर्चा बच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 में बढ़ गया है ड्रामा
अगर ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों की बात की जाए तो इस समय शो में काफी ड्रामा चल रहा है। सभी प्रतियोगी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। सभी को शो का विनर बनना है, इसलिए अपने दोस्तों तक को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर रहे हैं। कुछ ही हफ्तों बाद पता चल जाएगा कि कौन जीतेगा  ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें