सोशल मीडिया पर अकसर घिरने वाले एक्टर ऋषि कपूर के बार फिर ट्विटर पर लिखते नजर आए। इस बार उन्होंने भारी विरोध झेल रही फिल्म पद्मावत को लेकर करारा मजाक किया है जिसके चलते उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा.
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer Singh
ट्विटर पर आए दिन विवादित बयान ट्वीट करने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने फिल्म 'पद्मावत' को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर करण जौहर और रणवीर सिंह को लेकर बड़ी बात ट्वीट कर दी जिसके चलते बाद में उन्हें इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
Rishi Kapoor
ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'रणवीर सिंह ने ऐलान किया है कि अगर करणी सेना ने फिल्म को रिलीज होने से रोका तो वे जौहर करेंगे।' बता दें कि इस ट्वीट के साथ ऋषि ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह ने करण जौहर के चेहरे को पकड़ा हुआ है।
4 of 5
Rishi Kapoor
दरअसल, ऋषि ने ये एक मजाक के लहजे में ट्वीट किया है जिसका फिल्म से कोई संबंध नहीं है। आपको बता दें कि ऋषि फिल्म के फेवर में अकसर बोलते नजर आए हैं। लेकिन ऋषि को ट्विटर पर विवादित ट्वीट करते हुए देखा जाता है।
ऋषि ने फिल्म 'पद्मावत' के फेवर में बड़ी बात कही थी कि लोग इस तरह कानून -व्यवस्था तोड़कर कैसे विरोध कर सकते हैं जो कि कानून के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लोकतंत्र हैं और ऐसे बेमतलब विरोधियों की जगह जेल में होनी चाहिए।