फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 किलो के इस एक्टर के नए लुक ने कर दिया था हैरान, वेट घटाने के लिए 16 घंटे तक रहता था भूखा

Sun, 01 Sep 2019 12:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ram kapoor - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक्टर राम कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। वो जब आखिरी बार एकता कपूर के शो 'कर ले तू भी मोहब्बत' और आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' में दिखे थे तो उनका वजन ज्यादा था। कुछ दिन पहले राम कपूर की कुछ तस्वीरें आईं जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। 1 सितम्बर 1973 को जन्मे राम कपूर का आज जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 6
Ram Kapoor - फोटो : Social Media
राम कपूर अपनी फिटनेस पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साल 2017 में जिम में पसीना बहाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। वजन घटाना राम कपूर के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में मुंबई मिरर से बात की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Ram Kapoor - फोटो : Social Media
राम कपूर ने कहा था कि 'मैं पहले 130 किलो का था। मैं चाहता था कि 25-30 किलो वजन कम हो जाए। मैंने फैसला किया कि अगर मैं अपना वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं, तो मुझे काम से समय निकालना होगा। इसके लिए पर्याप्त समय होना चाहिए करीब 6 महीने से लेकर एक साल तक।'

4 of 6
Ram Kapoor - फोटो : Social Media
राम कपूर ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि 'सुबह जितनी जल्दी हो सके मैं उठ जाता हूं और खाली पेट एक घंटा वेट लिफ्टिंग करता हूं। फिर रात को सोने से ठीक पहले मैं कार्डियो करता हूं। मैं आठ घंटे के दौरान बहुत सीमित खाना खाता हूं। बाकी के 16 घंटे मैं कुछ भी नहीं खाता। मैंने डेयरी, तेल, ज्यादातर कार्ब्स और चीनी को त्याग दिया है। जैसे ही मैंने तय किया, मैंने सामान्य खाना छोड़ दिया।'
विज्ञापन

5 of 6
Ram Kapoor - फोटो : Social Media
राम कपूर ने लिखा कि 'मुझे पता था कि यह काफी कठिन होने वाला है। इतने लंबे समय के लिए पूरी तरह से काम बंद करना एक मुश्किल फैसला है। मैं अपने करियर के अंतिम 10 वर्षों में अस्वस्थ व्यक्ति रहा हूं। मैं आभारी हूं कि मेरे प्रशंसकों ने मुझे स्वीकार किया। जिस तरह से मैं था और वह मेरा करियर था। एक वक्त तो ऐसा होना ही था और मुझे फिट होने का फैसला लेना था। एक बार जब मैंने यह फैसला कर लिया तो यही मेरी प्राथमिकता बन गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ram kapoor, sakshi tanwar - फोटो : social media
राम कपूर ने बताया कि 'दर्शकों और इंडस्ट्री, दोनों ने स्वीकार कर लिया कि मैं कैसा दिखता था। एक बार जब मैं फिट दिखना शुरू करता हूं, तो मुझे एक एक्टर के रूप में और मजबूत होना होगा। मुझे अपनी एक अलग इमेज बनानी होगी। पिछले 10 साल से मुझे जिस तरह के रोल मिल रहे थे अब मैं वैसे रोल नहीं कर पाऊंगा। यह शायद मुश्किल हो सकता है लेकिन इसने मुझे इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में उत्साहित किया है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें