फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी ने उतरवाए हितेन के कपड़े, करवाई मसाज और पूल में लिए मजे

Tue, 05 Dec 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डांसर सपना चौधरी और किसिंग गर्ल बंदगी कालरा के घर से OUT होने के बाद बिग बॉस के सीजन 11 में अब केवल अर्शी बची हैं, जो दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। नए टास्क में अर्शी ने हितेन के कपड़े उतरवाए, उससे मसाज करवाई और पूल में धक्का देकर गिरा दिया, बाद में मजे भी लिए।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, ये सब हुआ एक टास्क के दौरान। नॉमीनेशन से पहले हुए इस टास्क में घर की महिलाएं किसी महारानी के कम नहीं होंगी। घर में महिलाओं का राज होगा और पुरुषों को उनके सारे आदेश मानने होंगे। मगर अपनी रंगीनी मिजाजी और बिंदास अदाओं के लिए मशहूर अर्शी खान टास्क को अलग ही लेवल पर ले पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
टीआरपी क्वीन अर्शी ने हितेन से हाथों और पैरों पर लोशन लगाने को कहा। हद तो तब हो गई जब अर्शी ने स्विमिंग पूल में कूदकर दोनों को उन्हें इंप्रेस करने को फरमान सुना डाला। अर्शी ने हितेन को कहा, मेरे बाल पीछे करो, जिसपर हितेन ने बहुत ही फनी रिएक्ट किया। बोले-बिग बॉस प्लीज मुझसे ऐसे अश्लील काम न करवाओ।

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम

4 of 5
बिगबॉस के प्रोमो में अर्शी कहती हैं, आपकी रानी बहुत ही ठरकी है। शो की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट हीना खान ने लव त्यागी को साड़ी पहनने और पुनीश को सिर पर दुपट्टा बांधने का फरमान सुनाया तो शिल्पा ने आकाश और प्रियांक को किचन साफ करने का ऑर्डर दे डाला। कुल मिलाकर टास्क को सभी घरवालों ने खूब इंज्वाय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि बेनाफ्शां, सपना चौधरी और बंदगी कालरा के घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस की गिरी हुई टीआरपी जमींदोज होना तय है। ऐसे में मेकर्स ने हर हफ्ते होने वाले लक्जरी बजट टास्क को पहल से और ज्यादा मजेदार करने का फैसला लिया है। उसी के तहत महिलाओं को अधिकार देकर उनके मनपसंद काम करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें