फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी एक्टर ने तीन महीने से नहीं खाया खाना, मेकर्स ने कह दी थी ऐसी बात

Sat, 17 Feb 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी सीरियल 'साम दाम दंड भेद' के लीड एक्टर भानु उदय अपनी एक्टिंग के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें अपने काम से इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए खाना-पीना भी छोड़ दिया है। आपको बता दें कि उदय पिछले तीन महीने से लिक्विड डाइट पर हैं यानि वह कुछ भी खा नहीं रहे हैं और सिर्फ जूस, पानी और बाकी लिक्विड चीजों पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भानु उदय ने बताया- '8 महीने पहले जब मैंने शो ज्वाइन किया तो मुझे मेरे किरदार के लिए वजन बढ़ाना था और बाद में मुझसे कहा गया कि आपको महीने भर के अंदर अपना वजन कम करना होगा। मुझे बड़ी हैरानी हुई कि यह कैसे संभव होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने आगे बताया- 'कुछ दिनों तक मैंने योद्धाओं वाली रणनीति अपना कर देखा जिसमें आप दिन भर भूखे रहते हैं और शाम को खाना खाते हैं। इसे कुछ दिन तक आजमाने के बाद मैं पूरी तरह से लिक्विड डाइट पर आ गया।' उदय ने बताया कि इतने दिन तक एक ही नियम का पालन करने से अब उन्हें भूख लगना ही बंद हो गई है। जहां तक सेहत की बात है तो उदय कहते हैं वह बिलकुल सेहतमंद महसूस करते हैं और यह अब उनके लिए जिंदगी जीने का एक तरीका बन चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि टीवी शो 'साम दाम दंड भेद' में भानु उदय एक युवा राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम विजय नामधारी है। यह सीरियल एक ऐसे युवा नेता की कहानी है जो देखते-देखते युवाओं का आइडल बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें