फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 के घर से निकलते ही शिल्पा शिंदे बनीं दुल्हन, तस्वीरें देखकर ठहर जाएंगी निगाहें

Sat, 17 Feb 2018 11:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे घर से बाहर निकलने के बाद लगातार चर्चाओं में है। हाल ही में जब अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे की शादी की संभावनाओं से नकारा तो शिल्पा ने अर्शी खान को करारा जवाब दिया और कहा कि वह केवल पब्लिसिटी के लिए ऐसा कह रही हैं। अर्शी को जवाब देने के बाद शिल्पा अब दुल्हन बनीं नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
जी हां, ऑफ व्हाइट लहंगे में दुल्हन बनीं शिल्पा गजब ढा रही हैं। उन्हें देखकर किसी की भी निगाहें ठहर जाएं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल शिल्पा शिंदे ने मैगजीन 'वेडिंग अफेयर' के लिए कवर फोटो शूटआउट कराया। मैगजीन के कवर के लिए बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर रोहित वर्मा के साथ शिल्पा ने यह फोटोशूट कराया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde
इससे पहले शूट के वक्त की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आया था। जिसमें शिल्पा और रोहित वर्मा मस्ती करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

4 of 5
shilpa shinde
कुछ दिनों पहले एक इवेंट में अर्शी खान से शिल्पा और विकास की शादी के बारे में पूछा गया तो अर्शी ने जवाब में कहा कि, 'शिल्पा कभी शादी नहीं करेंगी। विकास से शादी की खबरें तो बिल्कुल ही गलत हैं। शिल्पा ऐसा नहीं करने जा रहीं हैं।' यही नहीं अर्शी ने तो यहां तक कहा कि, 'मुझे शिल्पा ने खुद यह बात बताई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde
अर्शी की ऐसी बातों के बाद शिल्पा शिंदे ने जवाब दिया। शिल्पा ने कहा कि, 'मैंने अर्शी से अपनी शादी के बारे में बात की थी लेकिन मैंने उससे कहा कि अभी फिलहाल मैं इस बारे में नहीं सोच रही।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें