अभिनव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनव शुक्ला ने बताया कि उन्हें रुबीना के कोरोना संक्रमित होने के बारे में पता नहीं था। अभिनव कुछ दिन पहले किसी काम से मुंबई से बाहर गए हुए थे। अभिनव को मुंबई लौटने के बाद पता चला कि रुबीना कोरोना संक्रमित हैं। अभिनव ने कहा कि, 'मैं यहीं पर ही रहूंगा क्योंकि रुबीना अभी शिमला स्थित अपने घर में आइसोलेशन में आइसोलेटेड है। इसलिए वहां जाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उससे अभी मिल नहीं पाऊंगा'।