श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्वेता तिवारी की दोनों शादियां ही बेहद विवादित रही हैं। उन्होंने सबसे पहले 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी। हालांकि साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे। शादी के बाद श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली सी शादी की, लेकिन इस शादी से भी श्वेता को खुशी नहीं मिली। राज और श्वेता की बेटी पलक हैं वहीं अभिनव से श्वेता को रेयांश हुआ है। अगस्त 2019 में श्वेता ने अभिनव पर उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट का आरोप लगाया था और थाने में केस भी रजिस्टर करवाया था।