फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: टीवी पर फिर दिखाई जाएगी 'रामायण', दूरदर्शन नहीं, इस चैनल पर होगा प्रसारण

Sat, 08 May 2021 02:49 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामायण - फोटो : Ramayan

टीवी का सबसे लोकप्रिय और पिछले साल सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाला रामानंद सागर का शो ‘रामायण’ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। देश में कोरोना महामारी का माहौल है। ऐसे में घर में कैद लोगों का समय सकारात्मकता के साथ गुजरे, इसको लेकर एक बार फिर से रामायण को प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
रामायण - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala
धारावाहिक को इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। बता दें कि 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी। उस समय भी इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कहा जाता है कि रविवार को जब ये शो आता था तब सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये रामायण देखने में मग्न हो जाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
रामायण - फोटो : Social media
रामायण में भगवान श्रीराम की कहानी में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी परिस्थितियों में आयु और समूहों को जोड़ती हैं। वहीं पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के किरदार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रामायण में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो आज भी लोगों को कठिनाइयों से उभरने में मदद करती हैं।

4 of 5
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala

रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। वैसे तो इसे कई एपिसोड में बनाया गया था। लेकिन पिछले साल छोटा करके दिखाया गया था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कलर्स चैनल ने इसे टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने सीता-राम के किरदार में अमिट छाप छोड़ी और आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण में सीता व अन्य किरदार - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala
रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने अदा किया था। भगवान राम की कहानी में परेशानी से निकलने के लिए काफी समाधान सुझाए गए हैं, जो लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें