फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी फर्म से ब्यूटी सैलून तक, एक्टिंग के अलावा इन साइड बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं टीवी के ये सात सितारे

Tue, 23 Jun 2020 06:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आशका गोराडिया, अचिंत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
एक कलाकार से लेकर आम शख्स तक को पता है कि अभिनय कोई आसान काम नहीं है। साथ ही इस क्षेत्र में खुद को बनाए रखना भी छोटी बात नहीं हैं। बहुत बार अच्छे कलाकार होने के बावजूद कुछ सितारे गुमनामी और मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो अभिनय के अलावा अपना साइड बिजनेस भी करते हैं ताकि अभिनय से पैसे ना कमा सकतें तो बिजनेस से कमाई होती रहे। ऐसे में आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जो अभिनय के अलावा साइड बिजनेस भी करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
आशका गोराडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आशका गोराडिया
यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आशका गोराडिया टीवी सीरियल 'महाराणा प्रताप', 'लागी तुझसे लगन' और 'बाल वीर' में नजर आ चुकी हैं। अभिनय के अलावा आशका गोराडिया ISAYICE का आउटलेट और 'रेनी बाय आशका' नाम की एक आईलैश कंपनी चलाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय
यह छोटे और बड़े दोनों पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। अभिनय के अलावा रोनित रॉय अपनी एक सिक्योरिटी फर्म चलाते हैं। उनकी सिक्योरिटी फर्म का नाम 'ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन' हैं। 

4 of 8
मोहित मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित मलिक
यह टीवी सीरियल 'कुल्फी कुमार' में नजर आ चुके हैं। मोहित मलिक दो कैफे के मालिक हैं। उनके कैफेज के नाम 'हैंडसम कैफे' और 'वन बीएचके' है। यह दोनों कैफे मुंबई में मौजूद हैं। इनके दोनों कैफेज को उनकी पत्नी सिम्पल कौर भी संभालती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
हितेन तेजवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी
यह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। इन्हें कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुके हैं। अभिनय से अलग हितेन तेजवानी एक रेस्त्रां चलाते हैं। उनके रेस्त्रां का नाम 'बारकोड 053' और से मुबंई में स्थित है। 
विज्ञापन

6 of 8
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
संजीदा शेख 
जिस तरह यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं उसकी तरह इनका पार्लर भी मुंबई में काफी मशहूर है। संजीदा शेख  के पार्लर का नाम 'संजीदा'ज पार्लर' है। वह इसको लंबे समय से चला रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शब्बीर अहलुवालिया - फोटो : सोशल मीडिया
शब्बीर अहलूवालिया
यह लंबे समय से टीवी सीरियल्स से जुड़े हुए हैं। शब्बीर अहलूवालिया अभिनय के अलावा अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'फ्लाइंग टर्टल्स' हैं। वह इसके सह-संस्थापक हैं। इस 'फ्लाइंग टर्टल्स' में 'गंगा की धीज' और 'सावित्री' जैसे टीवी शो प्रोड्यूस हो चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अचिंत कौर एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
अचिंत कौर
यह भी टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अचिंत कौर भी मशहूर कलाकारों में से एक हैं। वह मुंबई में अपना एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें