'कुसुम' और 'नागिन 2' सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आशका गोराडिया अमेरिकी मंगेतर ब्रेंट गोबले से जल्द शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आया है। कार्ड ब्लू और गोल्ड कलर का मिक्चर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
कार्ड को सुंदर से हैंपर में रिश्तेदारों को पहुंचाया गया। इस वेडिंग कार्ड में दोनों के पेरेन्ट्स ने खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। आशका की शादी उनके होमटाउन अहमदाबाद में पारंपरिक तरीके से होगी।
आपको बता दें कि आशका ने पिछले साल दिसंबर में ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से सगाई की थी। 3 दिसंबर को आशका गोराडिया ब्रेंट गोबले के साथ सात फेरे लेंगी। आशका की ये दूसरी शादी है।