फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे शादी करोगे' की विजेता आंचल खुराना ने उठाए निर्माताओं पर सवाल, शो को बताया मजाक

Thu, 26 Mar 2020 12:38 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
aanchal - फोटो : amar ujala
टीवी के रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' की विजेता आंचल खुराना को चुना गया, जब पारस छाबड़ा ने अपने बेस्ट कनेक्शन के रूप में उनका चयन किया। लेकिन आंचल के नए बयान से लगता है कि उन्हें कभी इस शो पर भरोसा था ही नहीं। अस्पताल से लौटने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सबको पता था कि मुझसे शादी करोगे में किसी की शादी नहीं होनी है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
Aanchal Khurana - फोटो : twitter
आंचल ने शो में 9 मार्च को वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। कोरोना वायरस की वजह से इस शो को जल्दी-जल्दी में खत्म किया गया। 17 मार्च को ही फिनाले शूट किया जिसमें आंचल खुराना को विजेता घोषित किया। आंचल अपनी विजेता होने की खुशी भी नहीं बना पाई थी। क्योंकि जब वे अगली सुबह अपने शहर दिल्ली रवाना हुई तो वह कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल में अपने चेकअप के लिए गईं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
aanchal - फोटो : amar ujala
आंचल बताती हैं, 'उस समय मेरा पालतू कुत्ता मेरे साथ था। तभी अचानक तीन आवारा कुत्तों ने मेरे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। जब मैंने उसे बचाने की कोशिश की तो उन कुत्तों ने मुझ पर भी हमला कर दिया शुक्र है कि उस समय कुछ लोग मुझे बचाने के लिए वहां आए तुरंत ही मैंने रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए हॉस्पिटल गई लेकिन दुर्भाग्यवश हॉस्पिटल में कोरोनावायरस की वजह से अरे व्हिस्की व्यक्ति मौजूद नहीं थी इस वजह से मुझे कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े अब मैं स्वस्थ हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Paras Chhabra and Aanchal Khurana - फोटो : twitter
शो के बारे में आंचल कहती हैं, 'मुझे लगता है कि 'बिग बॉस' के बाद इतनी जल्दी इस तरह का शो लाना निर्माताओं का गलत फैसला था। हमने बिग बॉस में शहनाज-सिद्धार्थ और माहिरा-पारस के बीच में एक मजबूत रिश्ता देखा था। निर्माताओं ने इन्हीं जोड़ों में से एक-एक प्रतियोगी को अपने अगले शो के लिए चुन लिया। मैं जानती थी कि पारस की जिंदगी में क्या चल रहा है,और शहनाज भी पूरी तरह से सिद्धार्थ के लिए पागल थी। एक तरह से यह शो मजाक जैसा ही लग रहा था। सबको पता था वहां किसी की शादी नहीं होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें