फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss : घर से आउट हुईं युवराज की भाभी, सिगरेट-शराब बन गया एविक्शन का कारण

Sat, 29 Oct 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
'बिग बॉस सीजन 10' के घर से इस बार युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा एविक्ट हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार दर्शकों के वोटों के आधार पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।आपको बता दें कि दूसरे सप्ताह के एविक्शन के लिए आकांक्षा के साथ-साथ मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी, मोनालिसा, गौरव चोपड़ा, नितिभा कौल और रोहन मेहरा का नाम नॉमिनेटेड हुआ था। 
विज्ञापन

Bigg Boss : घर से आउट हुईं युवराज की भाभी, सिगरेट-शराब बन गया एविक्शन का कारण

2 of 6
आकांक्षा की शादी 2014 में युवराज के भाई जोरावर सिंह से हुई थी। लेकिन ये शादी 4 महीने भी ठीक से नहीं चल पाई। बिग बॉस में एंट्री के दौरान सलमान के सामने अपना दुख बताते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल हो गईं थीं। उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उनके लिए हालात इतने बदतर थे कि उन्हें जीने से कहीं बेहतर मरना लगता था। 
विज्ञापन

Bigg Boss : घर से आउट हुईं युवराज की भाभी, सिगरेट-शराब बन गया एविक्शन का कारण

3 of 6
आकांक्षा ने बताया था की उनकी शादी 23 की उम्र में हो गई थी। लेकिन उन्हें युवराज के भाई में न तो कभी लाइफ पार्टनर दिखा और न ही एक अच्छा दोस्त।

Bigg Boss : घर से आउट हुईं युवराज की भाभी, सिगरेट-शराब बन गया एविक्शन का कारण

4 of 6
आकांक्षा ने पति से अलग होने की वजह अपनी सास (युवराज और जोरावर की मां) शबनम को बताया था। उन्होंने कहा था कि वो अपनी सास के बुरे व्यवहार से बहुत ज्यादा परेशान थीं। इसके चलते ही उन्हें घर छोड़ने का फैसला करना पड़ा। आकांक्षा ने बताया था कि उन्हें अपने ससुराल वालों से कुछ और नहीं सिर्फ तलाक चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
s - फोटो : s
25 साल की आकांक्षा अब पति से अलग गुड़गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक वो एक एक्सप्लोरर, राइटर और फिटनेस फ्रीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss : घर से आउट हुईं युवराज की भाभी, सिगरेट-शराब बन गया एविक्शन का कारण

6 of 6
वैसे आकांक्षा के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो यह साफ दिखाई देता है कि वो सिगरेट, अल्कोहल और पार्टी की काफी शौकीन हैं। उन्होंने स्मोकिंग करते हुए कई फोटोज और वीडियो पोस्ट किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें