'बिग बॉस' के घर में हर रोज कुछ न कुछ हंगामा चल रहा है। इस घर में 11वां दिन कंटेस्टेंट्स के इमोशंस से भरा रहा। दिन की शुरुआत में 'बिग बॉस' ने घोषणा की कि सभी हाउसमेट्स को दिवाली पर उनके परिवार वालों ने गिफ्ट भेजे हैं जो वो स्टोर रूम से कलेक्ट कर सकते हैं। जब सभी ने अपने-अपने गिफ्ट खोले तो वो इमोशनल हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके। इन गिफ्ट्स में पिक्चर्स और ग्रीटिंग्स के साथ खूबसूरत मैसेजेस भी थे।
Trending Videos
विज्ञापन
Bigg Boss : दिवाली गिफ्टस देख इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स, दिखा 'सेल्फी' का क्रेज
2 of 5
राहुल देव को गिफ्ट में उनकी गर्लफ्रेंड मुग्धा गोडसे की फ्रेम की हुई फोटो मिली जिसे देख वे आंसू नहीं रोक सके। आपको बता दें कि मुग्धा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें 'फैशन' और 'ऑल इज वेल' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Bigg Boss : दिवाली गिफ्टस देख इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स, दिखा 'सेल्फी' का क्रेज
3 of 5
राहुल की तरह ही हाल करण मेहरा, मोनालिसा, लोपामुद्रा राउत, नितिभा कौल, आकांक्षा शर्मा, रोहन मेहरा, गौरव चोपड़ा और दूसरे हाउसमेट्स का था। जब उन्होंने अपनी-अपनी फैमिली से आए गिफ्ट्स को खोलकर देखा तो वो सब भी उन्हें याद कर रो पड़े।
Bigg Boss : दिवाली गिफ्टस देख इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स, दिखा 'सेल्फी' का क्रेज
4 of 5
नितिभा ने मोनालिसा और स्वामी ओमजी महाराज के सामने एक पैरोडी गाकर डांस किया। यह था, 'जबां पे लागा, लागा रे करेंट जेल का, मोना से मांगा, मांगा रे एक स्माइल रे।' इसे देख मोना अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
Bigg Boss : दिवाली गिफ्टस देख इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स, दिखा 'सेल्फी' का क्रेज
5 of 5
'बिग बॉस' ने हाउसमेट्स को 'सेल्फी एक्सपर्ट' नामक एक टास्क दिया । इसके तहत सभी घर वालों ने अपने-अपने अंदाज में सेल्फी ली। गौरव चोपड़ा आकांक्षा शर्मा के साथ, मनु पंजाबी मोनालिसा के साथ, वीजे वाणी मनवीर गुर्जर के साथ तो रोहन मेहरा करण मेहरा के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए।